बिहार की राजनीति का दुखद अध्याय, पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव के बेटे का नाम भी जुड़ा....

बिहार में संतान को गंवाने वाले कई नेता हैं। इनमें वैशाली की सांसद वीणा देवी, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद रामा सिंह के बाद अब पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव भी इस दुखद श्रृंखला में शामिल हो गए हैं। इंसान चाहे राजनेता हो या आम... अपनों को खोने का गम तो सबको होता है।

Mar 20, 2026 - 20:09
Mar 20, 2026 - 20:14
 0  0
बिहार की राजनीति का दुखद अध्याय, पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव के बेटे का नाम भी जुड़ा....
Adobe

बिहार की राजनीति में कई नेताओं के बच्चों के असमय मृत्यु हो चुकी है। इसी कड़ी में अब नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव का नाम भी शामिल हो चुका है। एक पिता के लिए सबसे बड़ा बोझ बेटे की अर्थी को कांधा देना होता है। बिहार के कई नेताओं के साथ ऐसी दुखद घटना हो चुकी है। बिहार में संतान को गंवाने वाले कई नेता हैं। इनमें वैशाली की सांसद वीणा देवी, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद रामा सिंह के बाद अब पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव भी इस दुखद श्रृंखला में शामिल हो गए हैं। इंसान चाहे राजनेता हो या आम... अपनों को खोने का गम तो सबको होता है। 

गुरुवार की देर रात नवादा की वर्तमान जेडीयू विधायक विभा देवी और वर्तमान विधायक राजबल्लभ यादव के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। अखिलेश अपने घर के पास ही गाड़ी चला रहे थें और गाड़ी उनके नियंत्रण से बाहर होकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। 

इसके पहले साल 2024 में वैशाली की लोजपा रामविलास की सांसद वीणा देवी के बेटे की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। 

वहीं 2018 में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के साथ ही ऐसा ही दुखद हादसा हुआ जब नोएडा में एमबीए कर रहे उनके बेटे आशुतोष कुमार की कार डिवाइडर में टकरा गई और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। 

28 मई 2017 को वैशाली से ही लोजपा के सांसद रहें रामा सिंह के इकलौते बेटे राजीव कुमार सिंह की कार से दिल्ली जाने के क्रम में इलाहाबाद में सड़क हादसे में ंमौत हो गई थी। 

कई लोग इन घटनाओं को संयोग मान सकते हैं लेकिन इतना दुखद संयोग शायद ही बिहार से बाहर किसी दूसरे राज्य के राजनेताओं के साथ घटित हुआ हो। मृत्यु किसी की भी हो, वह दुखद होती है। सभी को भावभीनी श्रद्धांजलि। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News