आज़ादी के 78 साल बाद बिहार के इस पंचायत में पहुंचने जा रही बिजली, इलाके में खुशी का माहौल

इस इलाके में लोग शाम होने से पहले ही अपने तमाम जरूरी कार्यों को समाप्त कर लेते हैं, ताकि परेशानियों से बचा जा सके। सूर्य ढलने से लोग यहां रात का भोजन पका लेते हैं।

Dec 24, 2025 - 18:45
Dec 24, 2025 - 18:47
 0  0
आज़ादी के 78 साल बाद बिहार के इस पंचायत में पहुंचने जा रही बिजली, इलाके में खुशी का माहौल

आपको जानकर हैरानी होगी कि देश की आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी पश्चिमी चंपारण जिले के बलुआ ग्राम पंचायत में अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। 5G के जमाने में लोग यहां कीपैड वाला मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं। 

इस इलाके में लोग शाम होने से पहले ही अपने तमाम जरूरी कार्यों को समाप्त कर लेते हैं, ताकि परेशानियों से बचा जा सके। सूर्य ढलने से लोग यहां रात का भोजन पका लेते हैं।

हालांकि यहां बिजली पहुंचाने का काम जोर शोर से जारी है। विधानसभा चुनाव की वजह से काम कुछ दिनों के लिए बाधित हो गया था लेकिन गांवों में बिजली के पोल लगाए जा चुके हैं।  दियारा के इलाके और बाकी बचे हुए इलाकों में भी पोल लगने का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। 

ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं और फिनिशिंग का काम प्रगति पर है। ऊर्जा विभाग ने 15 जनवरी तक पंचायत में बिजली आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है, इसके लिए विभाग ग्रामीणों से बिजली कनेक्शन लेने की अपील कर रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News