राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी लौटाई सुरक्षा, घर के बाहर तैनात हुए राजद कार्यकर्ता

शनिवार की सुबह पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को वापस लौटा दिया। इसके बाद खबर आई कि तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। लालू परिवार अपनी सुरक्षा में कटौती से नाराज बताया जा रहा है।

Jun 6, 2026 - 15:38
Jun 6, 2026 - 15:42
 0  0
राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी लौटाई सुरक्षा, घर के बाहर तैनात हुए राजद कार्यकर्ता

बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म होती हुई नजर आ रही है। सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती का आदेश जारी हुआ था। इसके बाद विरोधस्वरुप राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा वापस लौटा दी है। लालू प्रसाद यादव फिलहाल देश से बाहर अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के यहां सिंगापुर में हैं। 

शनिवार की सुबह पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को वापस लौटा दिया। इसके बाद खबर आई कि तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। लालू परिवार अपनी सुरक्षा में कटौती से नाराज बताया जा रहा है। 

राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बताया कि आज सुबह सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला सरकार द्वारा सिक्योरिटी हटाए जाने के विरोध में लिया गया है। उधर राबड़ी आवास से जहां सुरक्षाकर्मी वापस लौट गए हैं तो इस खबर के मिलने के बाद राजद के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर जमा होने लगे हैं। 

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं से राबड़ी आवास पहुंचने की अपील की है। रोहिणी ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री बदले की भावना से काम कर रहे हैं। तमाम लालूवादी राबड़ी आवास पहुंच कर सरकार का यह संदेश दें कि अप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं का राबड़ी आवास पहुंचना जारी है। 

रोहिणी ने कहा है कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य नहीं है। सीएम सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोलते हुए रोहिणी ने लिखा है कि सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार के द्वारा लालू जी एवं राबड़ी जी सुरक्षा में कटौती का फैसला लालूजी और उनके परिवार को नुकसान और शारीरिक क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। 

वहीं रोहिणी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर परिवार के एक भी सदस्य को खरोंच भी आई तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा बिगड़ैल सम्राट और उनकी सरकार को नहीं है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News