नेपाल की बाढ़ के बाद गंडक में बढ़ा पानी, सीएम सम्राट ने क्या कहा

नेपाल की तरफ से बड़ी मात्रा में पानी आने की वजह से गंडक बैराज पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इसे नियंत्रित रखने के लिए बैराज के सभी 36 गेट खोले जा चुके हैं। केंद्रीय जल आयोग ने गंडक में तीन मीटर तक उंची लहरे उठने की संभावना जताई है। बिहार के आठ जिले बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट पर है।

Aug 27, 2026 - 14:09
Aug 27, 2026 - 14:10
 0  0
नेपाल की बाढ़ के बाद गंडक में बढ़ा पानी, सीएम सम्राट ने क्या कहा
सीएम के फेसबुक पेज से साभार

पड़ोसी देश नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ से तबाही मची हुई है। बिहार में गंडक नदी को लेकर सबकी चिंताएं बढ़ी हुई हैै। गंडक बैराज से गुरुवार की सुबह तक तीन बार पानी छोड़ा जा चुका है। 

नेपाल की तरफ से बड़ी मात्रा में पानी आने की वजह से गंडक बैराज पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इसे नियंत्रित रखने के लिए बैराज के सभी 36 गेट खोले जा चुके हैं। केंद्रीय जल आयोग ने गंडक में तीन मीटर तक उंची लहरे उठने की संभावना जताई है। बिहार के आठ जिले बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट पर है। 

सर्वाधिक 1.52 लाख क्यूसेक पानी रात को 12 बजे छोड़ा गया था। सुबह 6 बजे 88 हजार क्यूसेक, 7 बजे 92900 क्यूसेक और 10 बजे 1 लाख 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार गंडक बैराज से हर सेेकेंड लगभग 79.3 लाख लीटर पानी निकल रहा है। 

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार फ्लैश फ्लड का खतरा भी है। नदी के तेज बहाव और अचानक बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। गंडक बैराज तक नेपाल से तबाही का मलबा भी बहकर सामने आ रहा है। पानी में मलबे के साथ मवेशी, फ्रीज, गैस सिलेंडर जैसे सामान भी बहकर आ रहे हैं ।

सीएम सम्राट चौधरी ने गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया और वहां अधिकारियों से पूरा विस्तृत विवरण लिया। लगभग 8 मिनट तक सीएम यहां रहें और आगे की तैयारियों और मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। भगवान की कृपा रही तो जल्द ही स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News