बिहार में हार के बाद माले की नजर बंगाल पर, 10 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
माले की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा और संघ के फासीवादी आक्रमण के खिलाफ बंगाल में वामपंथ को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से हम पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव 2026 में हिस्सा लेंगे। वाम मोरचा के साथ बनीं आपसी सहमति के आधार पर माले 10 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।
CPI ML LIberation बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद दीपांकर भट्टाचार्य की पार्टी सीपीआई एमएल लिबरेशन पश्चिम बंगाल की 10 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दीपांकर भट्टाचार्य वैसे तो स्वयं बंगाली मूल के हैं लेकिन उनका जनाधार बिहार में अपेक्षाकृत ज्यादा है। पश्चिम बंगाल में वाम मोरचे के गठबंधन में माले 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सोमवार को इस बात की घोषणा की गई।
माले की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा और संघ के फासीवादी आक्रमण के खिलाफ बंगाल में वामपंथ को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से हम पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव 2026 में हिस्सा लेंगे। वाम मोरचा के साथ बनीं आपसी सहमति के आधार पर माले 10 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।
Dipankar Bhattacharya विज्ञप्ति में कहा गया है कि हमारा उद्देश्य बंगाल पर कब्जा और सत्ताधारी टीएमसी के कुशासन का अंत करना है। वाम मोरचा के अध्यक्ष और सीपीआई एम के शीर्ष नेतृत्व के साथ इस विषय पर निरंतर चर्चा जारी है। बता दें कि दीपांकर भट्टाचार्य ने काफी पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो आगामी विधानसभा चुनाव में वाम मोरचे के साथ गठबंधन करेंगे और चुनाव लड़ेंगे।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही वाम मोरचे ने अपने सोमवार को अपने 192 उम्मीदवारों का नाम जारी कर दिया है। बंगाल में विधानसभा चुनाव में टक्कर सत्ताधारी टीएमसी और भाजपा के बीच ही देखने को मिल सकती है लेकिन लंबे समय तक बंगाल की सत्ता में रही वाम मोरचा कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणिय बना सकती है। इसका असर चुनाव नतीजों पर भी पड़ सकता है।
बता दें कि नवंबर 2024 में पश्चिम बंगाल उपचुनाव में माले ने नैहाटी सीट पर देबज्योति मजूमदार को प्रत्याशी बनाया था लेकिन कुछ खास नहीं कर पाएं और उन्हें लगभग 7600 वोट हासिल हुए और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के उम्मीदवार सनत डे चुनाव जीतने में कामयाब रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0