बाढ़ के बीच ही लालू ने नीतीश पर बोला हमला, बताया कैसे चमकाया चेहरा...
लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि हमने जो पैकेज दिलवाया, उसी धनराशि से नीतीश कुमार ने रगड़ रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया। अटल सरकार में मंत्री रहते हुए नीतीश समेत बिहार बिहार के दर्जन भर कैबिनेट मंत्रियों ने हमें बदनाम करने और विफल करने के लिए केंद्र से कभी कोई सहायता नहीं दिलाई लेकिन हम तो सकारात्मक दृष्टिकोण से बिहार हित में सदैव राजनीति करते रहें और बिहार को बहुत फंड दिलाया।
बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल बनीं हुई है। इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। लालू यादव ने अपना एक पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि 2004 में यूपीए सरकार के दौरान जो फंड उन्हें मिला था, बाद में उसी फंड से नीतीश ने रगड़ रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि एक दशक बाद आई भयंकर बाढ़ में जब बिहार सरकार का खजाना खाली है, राजकोषीय तनाव चरम पर है तब मुझे मेरा सड़क से सदन तक का संघर्ष याद आ रहा है। लालू ने आगे कहा कि पक्ष विपक्ष में रहकर जितना मैं बिहार और बिहारियों के हक की लड़ाई लड़ी है, उतना आज तक कोई नहीं लड़ा।
लालू ने आगे कहा कि अटल जी की कैबिनेट में एक दर्जन मंत्री बिहार से थें लेकिन राज्य में सरकार मेरी थी तो भाजपाइयों ने कभी भी बिहार को उसके हिस्से का बजट नहीं दिया। कुछ नहीं दिया और ना देने दिया। ये लोग पंचवर्षीय योजना में भी रोक लगा देते थें कि बिहार को पैसे न मिले। उस वक्त राज्य सीधे उधार भी नहीं ले सकते थें।
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लालू ने कहा कि 2004 में जब हम राजद के 24 सांसदों के साथ रुआब के साथ यूपीए 1 की सरकार में रेल मंत्री बने थें तो सिर्फ पांच सालों में बिहार को अपने प्रभाव और राजनीतिक ताकत के बल पर 1 लाख 44 हजार करोड़ रुपये तत्कालीन प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से विकास कार्यों के लिए दिलवाया। हमने जो कहा, उन्होंने किया।
लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि हमने जो पैकेज दिलवाया, उसी धनराशि से नीतीश कुमार ने रगड़ रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया। अटल सरकार में मंत्री रहते हुए नीतीश समेत बिहार बिहार के दर्जन भर कैबिनेट मंत्रियों ने हमें बदनाम करने और विफल करने के लिए केंद्र से कभी कोई सहायता नहीं दिलाई लेकिन हम तो सकारात्मक दृष्टिकोण से बिहार हित में सदैव राजनीति करते रहें और बिहार को बहुत फंड दिलाया। वहीं नीतीश जैसे बिहार के दुलारों ने निजी स्वार्थ में हमेशा बिहार को दंड दिलाया। आज एनडीए के 30 सांसद हैं बिहार से लेकिन दिल्ली में बिहार की सुनने वाला कोई नहंी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0