बिहार बोर्ड से आनंद किशोर की छु्ट्टी, 11 जिलों मे नए डीएम तो 13 में नए एसपी
आनंद किशोर की चर्चा इनमें से सर्वाधिक है क्योंकि पिछले 10 साल से वो बिहार बोर्ड के अध्यक्ष थें। आनंद किशोर 09 जून 2016 को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए थें। उन्होने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष के रुप में समय पर परीक्षाएं कराने और रिजल्ट घोषित कराने का कीर्तिमान बनाया।
गुरुवार की रात बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल हुए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर की जगह पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पटना के डीएम अब कुंदन कुमार होंगे। कुंदन कुमार की जगह उदिता सिंह को नालंदा का नया डीएम बनाया गया है। उदिता सिंह इसके पहले रोहतास की डीएम थी। वहीं रोहतास को दीपक कुमार मिश्रा के रुप में नया डीएम मिल गया है।
आनंद किशोर को बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। 11 जिलों को नए डीएम और 13 जिलों को नए एसपी मिले हैं।
आनंद किशोर की चर्चा इनमें से सर्वाधिक है क्योंकि पिछले 10 साल से वो बिहार बोर्ड के अध्यक्ष थें। आनंद किशोर 09 जून 2016 को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए थें। उन्होने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष के रुप में समय पर परीक्षाएं कराने और रिजल्ट घोषित कराने का कीर्तिमान बनाया।
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन बीएमएसआईसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर बनें हैं। धर्मेंद्र कुमार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का नया मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल दक्षिण बिहार उर्जा कंपनी के नए एमडी होंगे। चंद्रिमा अत्री समाज कल्याण निदेशक बनाए गए हैं। उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल बांका के नए डीएम होंगे। रॉबर्ट एल चोंग्यथू संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए हैं।
खगड़िया के जिलाधिकारी रहें नवीन कुमार को उत्पाद विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। सोहैल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव होंगे। त्यागराजन हेल्थ डिपार्टमेंट में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
छिरिंग वाई भूटिया को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है। अलंकृता पांडेय भागलपुर, नवीन पांडेय किशनंगज, कुमार गौरव मुजफ्फरपुर, सौरभ सुमन यादव पूर्वी चंपारण, समीर सौरभ गोपलगंज के जिलाधिकारी होंगे।
इसके साथ ही बिहार सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। 13 जिलों को नए एसपी मिले हैं। राजेश कुमार बगहा, शुभांक मिश्रा वैशाली के एसपी बनाए गए हैं। पश्चिमी चंपारण के एसपी शौर्य सुमन पूर्णिया के नए एसएसपी होंगे।
पटना के तीनों सिटी एसपी को बदल दिया गया है। ममता कल्याणी पटना मध्य, शैलजा पटना पूर्वी, संकेत कुमार पटना पश्चिमी के नए सिटी एसपी होंगे। भानू प्रताप सिंह खगड़िया, परिचय कुमार कटिहार के नए एसपी होंगे। शिखर चौधरी कैमूर, विक्रम सिहाग सहरसा, कोटा किरण कुमार जहानाबाद, शैलेंद्र सिंह शिवहर के एसपी होंगे। अतुलेश झा को भागलपुर का नगर एसपी, अभिनव कुमार गया नगर एसपी, दिव्यांजली जायसवाल को गया ग्रामीण एसपी बनाया गया है। वहीं कुमार गौतम पश्चिमी चंपारण, उपेंद्र नाथ वर्मा औरंगाबाद के नए एसपी बनाए गए हैं। दरभंगा ग्रामीण की कमान साक्षी कुमारी को मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0