अनंत सिंह बोले शराब चालू हो, दिलीप जायसवाल बोले, पहले फायदे बताओ....
जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों अनंत सिंह ने कहा था कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं है। इसकी वजह से शराब की तस्करी बढ़ गई है। बिहार के युवा सूखे नशे की चपेट में आ रहे हैं। शराबबंदी जिस उद्देश्य से की गई थी, वो पूरा नहीं हो रहा है।
MLA Anant Singh बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शराबबंदी कानून को समाप्त करने की वकालत की है। इसके जवाब में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधायक को संतुलित बहस की नसीहत दे दी है। बिहार में होने जा रहे नेतृत्व परिवर्तन के बीच विधायक अनंत सिंह की इस मांग पर राजनीतिक बहस तेज होनी तय है क्योंकि विधायक अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार के बेहद खास माने जाते हैं।
जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों अनंत सिंह ने कहा था कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं है। इसकी वजह से शराब की तस्करी बढ़ गई है। बिहार के युवा सूखे नशे की चपेट में आ रहे हैं। शराबबंदी जिस उद्देश्य से की गई थी, वो पूरा नहीं हो रहा है।
जेडीयू विधायक के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा कोटे के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बगैर किसी का नाम लेते हुए कहा कि चाहे कोई भी नेता हो, इस मुद्दे पर बोलने से पहले उन्हें शराबबंदी के फायदे भी बताने चाहिए। दिलीप जायसवाल ने साफ तौर पर कहा कि शराबबंदी और सूखे नशे को एक ही नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है लेकिन विचारों के साथ ही संतुलित चर्चा और समाधान भी आवश्यक है।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने शराबबंदी पर कहा कि सिर्फ आलोचना करना उचित नहीं बल्कि इसके अच्छे प्रभावों पर भी तो विचार होना चाहिए। विचार रखना ठीक है लेकिन संवाद संतुलित होना चाहिए ताकी सही निर्णय लिया जा सके।
मालूम हो कि बिहार में पिछले 10 सालों से यानी वर्ष 2026 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब का सेवन, निर्माण, भंडारण और बिक्री पूर्ण रुप से गैर कानूनी है। इसके बावजूद बिहार में पड़ोसी राज्यों और नेपाल से निरंतर शराब की तस्करी हो रही है। अवैध शराब का निर्माण भी हो रहा है। युवाओं में सूखे नशे का प्रभाव पड़ता जा रहा है, जो चिंताजनक है।
बिहार में पहले भी कई मौकों पर शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग उठी है लेकिन राज्य सरकार ने स्पष्ट तौर पर इस पर किसी भी प्रकार से विचार करने से इंकार कर दिया है। नीतीश कुमार का साफ तौर पर मानना है कि बिहार में शराबबंदी है और आगे भी लागू रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0