आरा : एमएलसी उपचुनाव के दौरान हंगामा, आरजेडी समर्थकों और मजिस्ट्रेट के बीच भिड़ंत.... वीडियो वायरल
वोटिंग के दौरान ही आरा सदर प्रखंड कार्यालय पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगा कि गेट पर तैनात मजिस्ट्रेट एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करा रहे हैं। ये आरोप आरजेडी प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने लगाया। आरापों के बाद मजिस्ट्रेट, प्रत्याशी और आरजेडी प्रत्याशियों के बीच काफी तीखी नोंकझोक हुई।
बिहार में आज एमएलसी उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। भोजपुर बक्सर विधान परिषद उपचुनाव को लेकर भोजपुर जिले के 14 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वोटिंग के दौरान ही आरा सदर प्रखंड कार्यालय पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगा कि गेट पर तैनात मजिस्ट्रेट एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करा रहे हैं। ये आरोप आरजेडी प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने लगाया। आरापों के बाद मजिस्ट्रेट, प्रत्याशी और आरजेडी प्रत्याशियों के बीच काफी तीखी नोंकझोक हुई।
इसी बीच हुआ यह कि एक आरजेडी नेता ने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट शशि भूषण तिवारी की कॉलर पकड़ ली क्योंकि उक् मजिस्ट्रेट ने पहचान पत्र नहीं पहना हुआ थ। इसके बाद तो मतदान केंद्र के आसपास अफरातफरी मच गई। जैसे तैसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। इस अफरातफरी और धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बता दें कि भोजपुर बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव के लिए मुख्य मुकाबला आरजेडी उम्मीदवार सोनू कुमार राय और एनडीए उम्मीदवार कन्हैया कुमार के बीच है। जेडीयू के बागी नेता मनोज कुमार उपाध्याय की मौजूदगी ने लड़ाई को दिलचस्प और त्रिकोणिय बना दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0