स्वास्थ्य मंत्री बनते ही निशांत कुमार का बड़ा ऐलान...
निशांत कुमार बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों की सेवा करने के लिए मंत्री बना हूं। मैं अपने काम से जनता का भरोसा जीतने का प्रयास करूंगा।
Nishant Kumar News बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अब राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य हैं और सम्राट चौधरी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। शपथ ग्रहण के अगले दिन उन्होंने अपने विभाग पहुंच कर पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान विभाग की ओर से बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बेहद महत्वपूर्ण बातें कहीं। निशांत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करूंगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम समाज के सभी तबकों को समान स्वास्थ्य सेवा देंगे। अमीर हो या गरीब या फिर वंचित वर्ग के लोग, सभी के लिए समान रूप से स्वास्थ्य सेवा देने के लिए तत्पर हैं। मैं लोगों की सेवा करूंगा और आम लोगों का भरोसा जीतने का पूरा प्रयास करूंगा।
बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी चुनौतियों के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि आज तो मैंने पदभार ग्रहण किया है। विभाग को समझूंगा, देखूंगा और उसके बाद ही कुछ बताऊंगा। अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए निशांत ने कहा कि मेरे पिताजी ने मुख्यमंत्री के रूप में 20 सालों तक शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विभागों के लिए काम किया है।
बता दें कि गुरुवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने शपथ ग्रहण किया और शाम होते ही उनके स्वास्थ्य मंत्री बनने की सूचना सामने आ गई। मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने पर इसे परिवारवाद का उदाहरण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0