नीतीश के इस्तीफे पर फूट फूट कर रोए अशोक चौधरी, सोशल मीडिया पर लोगों ने बनाया मजाक
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार कोई नॉर्मल आदमी नहीं थें मुख्यमंत्री के रुप में। वो सभी को गाइड करते थें। 12 साल से हमें उनका प्रेम और स्नेह प्राप्त होता रहा है। कोविड के बाद मैं उनसे ज्यादा क्लोज हुआ। हम रोज उनसे मिलने जाया करते थें।
सीएम नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से इस्तीफे के बाद बिहार सरकार में मंत्री डॉ अशोक चौधरी कैमरे पर फूट फूट कर रोने लगें। सीएम नीतीश कुमार और अशोक चौधरी के बीच आपसी संबंध काफी प्रगाढ़ रहे हैं, ऐसे में उनका भावुक होना सामान्य बात है लेकिन इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे कमेंट लिखें कि मजाक बन गया।
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार कोई नॉर्मल आदमी नहीं थें मुख्यमंत्री के रुप में। वो सभी को गाइड करते थें। 12 साल से हमें उनका प्रेम और स्नेह प्राप्त होता रहा है। कोविड के बाद मैं उनसे ज्यादा क्लोज हुआ। हम रोज उनसे मिलने जाया करते थें। वो मेरे अभिभावक की तरह हैं। कोई दूसरा नीतीश कुमार इस देश में नहीं हो सकता है। अशोक चौधरी ने उनके मनाने, समझाने और पुचकारने के तरीके को याद किया और भावुक दिखें। मंत्री अशोक चौधरी ने इस दौरान नीतीश कुमार के साथ अपने पुराने संस्मरण याद किए।
मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए इस दौरान अशोक चौधरी भावुक होकर रोने लगें। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए। संतोष कुमार सिंह नामक यूजर ने फेसबुक पर लिखा कि इतना ही गम है तो उनके साथ इस्तीफा दे दो। अनिल कुमार सिंह ने लिखा कि कैमरा ऑन एक्शन जारी। सोनू सिंह परमार ने लिखा कि ये सब नेता लोगों को बिहार से कोई मतलब नहीं है सिर्फ अपना और अपने परिवार का पेट भरना चाहिए। एक भी प्रोजेक्ट या एक भी एग्जाम बिहार में समय पर पूरा नहीं होता। उपेंद्र नारायण सिंह लिखते हैं कि कैमरा देखकर ड्रामा करता है।
वहीं राजेश राय ने लिखा कि घड़ियाली आंसू। भवन निर्माण में खूब माल खाया। मुकेश यादव ने इसे ओवर एक्टिंग बताते हुए कहा कि ओवर एक्टिंग के पैसे काटो इसके। जेडीयू का विलय बहुत जल्द होगा। राजीव रंजन ने लिख दिया कि गांव में एक कहावत है कि डायन ही सबसे ज्यादा रोती है। वहीं रविंद्र कुमार सिंह ने लिखा कि विदाई की वेला में किसी भी संवेदनशील व्यक्ति का भावुक होना स्वाभाविक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0