सारण और सीवान में भाजपा को मिली मज़बूती, कई बड़े चेहरे हुए शामिल
राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे सीवान और सारण के इलाके में भाजपा को मजबूती मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बुधवार को राजधानी पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान सीवान और सारण के इलाके में लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इन नेताओ में राजद नेता और पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष लीलावती गिरी, RLJP के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, छात्र RLJP के राहुल यादव समेत कई नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए कमल का दामन थाम लिया।
इन सभी नेताओं को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सभी नए नेताओं को पार्टी भरपूर मान सम्मान देगी और इनकी प्रतिभा का सम्मान और योगदान पूरी गंभीरता से सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने किया। इस दौरान दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह व्यास, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, प्रभात मालाकार एवं विनय केसरी समेत कई प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0