चिराग पर भड़के भाजपा कोटे के मंत्री, जिन्हें शर्मिंदगी हो रही वो पहले बिहार आएं !
बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है वो थोड़ा बिहार पर भी ध्यान दें।
" मुझे शर्म आती है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं। बिहार में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। ये चिंता का विषय है "
यह बयान था केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार में हिस्सेदार हैं। चिराग पासवान स्वयं केंद्र सरकार में मंत्री हैं जबकि बिहार सरकार में उनकी पार्टी के दो मंत्री है।
दरअसल चिराग पासवान ने यह बयान बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दिया था। उन्होंने कहा था कि जमुई, समस्तीपुर, बाँका और दूसरे जिलों में बेटियों और बच्चियों के साथ जो हुआ वो शर्मसार करने वाला है। जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो मुझे खुद शर्मिंदगी महसूस होती है कि मैं एक ऐसी सरकार और व्यवस्था का हिस्सा हूं जिसके तहत इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
चिराग पासवान का यह बयान अब भाजपा को नागवार गुजर रहा है। बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री लखेंद्र पासवान ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिनको भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है, मैं उनसे कहूंगा कि थोड़ा बिहार पर ध्यान दें। वो बिहार आएं और अपने विचार सरकार के सामने रखें। सरकार उनकी बात मानने की स्थिति में भी है।
मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि मीडिया प्लेटफॉर्म से हटकर सरकार के साथ बैठकर समस्या के समाधान के लिए बात करने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है। हर व्यक्ति अपने तरीके से बात रख सकता है, उसे कोई नहीं रोक सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0