BPSC TRE - 4 में 32,388 की जगह 33,274 पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि BPSC TRE - 4 के तहत अब 33,274 पदों पर भर्ती होगी। 886 पद बढ़ा दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आंदोलन छोड़ परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।
BPSC TRE 4 को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि TRE 4 के लिए शिक्षा विभाग ने अब 33,274 पदों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी है।
इसके पहले विभाग की ओर से 32,388 पदों की भर्ती के लिए अधियाचना भेजी गई थी। शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आंदोलन को विराम देने और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने का आग्रह किया है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पहले बिहार लोक सेवा आयोग को कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना भेजी गई थी।
इनमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3847, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3877 कक्षा 11 से 12 तक 16,101 पद शामिल थें।
छात्रों और जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों के आधार पर 886 पदों में वृद्धि कर दी गई है और अब कुल 33,274 पदों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी गई है।
शिक्षा विभाग ने BPSC से निवेदन किया है कि यथाशीघ्र इन पदों पर परीक्षा की तिथि घोषित की जाए और पारदर्शी तरीके से परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया पूरी की जाए।
शिक्षा मंत्री के अनुसार मगही में 28, मैथिली में 193, बांग्ला में 90, पाली में 38, प्राकृत में 63, अरबी में 20, फारसी में 36, ललित कला में 21, नृत्य कला में 164, भोजपुरी में 69, विशेष शिक्षक में 88 और कृषि शिक्षक में 76 पद बढ़ाए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0