BSEB 2026 Result12th बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी, आदित्य बनें विज्ञान टॉपर

बिहार के लाखों इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों का इंतज़ार समाप्त हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Mar 23, 2026 - 14:00
Mar 23, 2026 - 14:33
 0  0
BSEB 2026 Result12th  बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी, आदित्य बनें विज्ञान टॉपर
Adobe

Bihar School Examination Board ने आज इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परिणाम जारी कर दिए हैं। इस मौके पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंद्र भी उपस्थित थें। 

इस परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है और छात्र थोड़े पीछे छूट गए हैं। Bihar Intermediate Examination 2026 में 86.23% छात्राएं सफल हुई हैं जबकि सफल छात्रों का प्रतिशत 84.09% है। 

Science Topper साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन को 96.20% अंक हासिल हुए हैं। उन्हें 481 नंबर मिले हैं। सीतामढ़ी की साक्षी और नवादा की सपना सेकंड टॉपर हैं। दोनों को 479 अंक और 95.80% हासिल हुए हैं। बेगूसराय की अनामिका, दरभंगा के सत्यम और मुजफ्फरपुर की पलक टॉप 10 में शामिल हैं। 

Arts Topper कला संकाय में गया की निशु कुमारी ने 95.8% मार्क्स के साथ टॉप किया है। वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शिक्षा, लखीसराय के चंद्रदीप, पूर्णिया के लकी अंसारी सेकंड टॉपर हैं। इन सभी को 95.6% मार्क्स प्राप्त हुए हैं। वहीं नालंदा की साजिया अंसारी, दरभंगा की निशु, सहरसा के आदर्श, सीवान की अमृता, दरभंगा की स्वीटी, अररिया की बीबी असराना, सारण की रोशनी और दरभंगा के मनीष टॉप 10 में शामिल हैं। 

बात Commerce Topper की करें तो पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक और 96% मार्क्स के टॉपर बनीं हैं। पटना की माही कुमारी 476 अंक के साथ सेकंड टॉपर हैं। पटना की निशिका श्री 475, वैशाली की मानवी और नवादा की श्रेया 474 अंकों के साथ टॉप 10 में शामिल हैं। 

इस बार बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 85.19% अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। कला संकाय में 82.75% छात्र, वाणिज्य में 94.77% छात्र जबकि विज्ञान में 89.59% छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

आप भी अपना Result https://results.biharboardonline.com/ पर चेक कर सकते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News