" नीतीशपुर " सुनते ही RJD का पारा गरम, देश का नाम मोदी के नाम पर रख दो !
बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने के सुझाव पर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल उठा दिया है और पूछा है कि ऐसा क्यों करना चाहिए ?
बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सीएम सम्राट चौधरी को सुझाव दिया है कि बख़्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीशपुर कर दिया जाए। उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई और RJD की ओर से इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पूछा कि बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर या नीतीशपुरम क्यों होगा ? ये बख्तियारपुर है और बख्तियारपुर ही रहे। इस पर राजनीति न हो। लोग टीटीएम न करें। बिहार की राजनीति में TTM का मतलब ताबड़तोड़ तेल मालिश अर्थात चापलूसी से लगाया जाता है।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार की जनता भूखमरी के कगार पर है। बेरोजगार को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, उस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख दिया जाए। देश के प्रधानमंत्री हैं और हिंदुस्तान और भारत का नाम दोनों बदल दिया जाए, कहें कि मोदी देश है, ये तो ग़जब बात है।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि नाम बदलने से बिहार लोगों का भला नहीं होने वाला है। आप नाम रखना चाहते हैं। आपकी सरकार है, रख सकते हैं। आप कुछ भी कर सकते हैं लेकिन ये जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार के लोगों की परेशानी दूर कीजिए अन्यथा दूसरे देशों में जैसे शासकों की दुर्गति हुई है, वैसे ही यहाँ के शासकों की भी दुर्गति होने वाली है।
बता दें कि यह मांग करने वाले मंत्री संतोष कुमार सुमन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मोदी सरकार में मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0