बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: अगले दो दिनों तक तेजस्वी यादव करेंगे सघन प्रचार
तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार प्रदेश राजद कार्यालय के बोर्ड रुम में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव प्रचार अभियान की समीक्षा की। इस दौरान तेजस्वी ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर बूथ स्तर की तैयारियां, संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का अब काफी कम समय बचा है। बचे हुए चुनाव प्रचार अभियान में राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव एक्टिव दिखाई देेंगे। पिछले कई दिनों से तेजस्वी यादव परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे थें। इस वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई।
तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार प्रदेश राजद कार्यालय के बोर्ड रुम में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव प्रचार अभियान की समीक्षा की। इस दौरान तेजस्वी ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर बूथ स्तर की तैयारियां, संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की।
इसके साथ ही तेजस्वी ने छात्र आंदोलन के दौरान और चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार से त्रस्त जनता से मिले सुझावों और फीडबैक पर चर्चा की। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से तेजस्वी यादव ने बताया कि आगामी दो दिनों में सघन प्रचार अभियान जारी रहेगा।
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, भोला यादव, पूर्व विधायक सुदय यादव, विधायक भाई वीरेंद्र, विधायक कुमार सर्वजीत समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहें।
अब तेजस्वी यादव बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। आरजेडी ने बांकीपुर सीट पर रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है। रेखा गुप्ता 2025 विधानसभा चुनाव में भी बांकीपुर से चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन से पराजित होना पड़ा था।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणिय दिखाई देने लगा है। भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार, जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां पर 28 अगस्त को चुनाव प्रचार का काम समाप्त हो जाएगा। 30 अगस्त को वोटिंग होगी और 03 सिंतबर को मतगणना में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0