बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: वोटिंग से पहले जनसुराज के 20 नेता गिरफ्तार....

वोटिंग से ठीक पहले नेताओं की गिरफ्तारी जनसुराज और प्रशांत किशोर के लिए झटका माना जा रहा है। अभी तक जनसुराज ने यह नहीं बताया है कि जिन 20 नेताओं की गिरफ्तारी हुई वो किस पद पर हैं लेकिन बुधवार की शाम पार्टी की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि इन लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

Jul 29, 2026 - 20:41
Jul 29, 2026 - 20:50
 0  0
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: वोटिंग से पहले जनसुराज के 20 नेता गिरफ्तार....
सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से साभार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग होनी है। इससे ठीक पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के 20 नेताओं को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी क्यों और किस वजह से हुई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

वोटिंग से ठीक पहले नेताओं की गिरफ्तारी जनसुराज और प्रशांत किशोर के लिए झटका माना जा रहा है। अभी तक जनसुराज ने यह नहीं बताया है कि जिन 20 नेताओं की गिरफ्तारी हुई वो किस पद पर हैं लेकिन बुधवार की शाम पार्टी की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि इन लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद जनसुराज की ओर से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस आर्ब्जवर को पत्र लिखा गया है कि 182 बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज के कार्यकर्ताओं को एकतरफा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी लोग पटना में अपने परिजनों से मिलने अथवा किसी दूसरे कार्य से आए हुए थें। 

जनसुराज की ओर से बताया गया है कि प्रत्यूष पर्व को जक्कनपुर थाने से, वरुण कुमार को पीरबहोर थाना, मोतिहारी के अभय शर्मा को जक्कनपुर थाना, विकास सिंह, आमिर इम्तियाज, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को एसटीएफ ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी ने पुलिस पर्यवेक्षक से उपरोक्त विषयों का संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आवेदन दिया है। 

बता दें कि बुधवार के ही दिन पटना के शास्त्री नगर थाने में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार के वीडियो एआई बताया था। इसके बाद जेडीयू प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने यह मामला दर्ज कराया।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News