बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: तेजप्रताप यादव ने बनाई बढ़त, बीजेपी, आरजेडी पीछे

तेजप्रताप यादव ने वीणा मानवी का नाम घोषित कर उम्मीदवारों के मामले में बढ़त बना लिया है। जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर अभी से ही वीणा मानवी क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं।

Jul 2, 2026 - 22:21
Jul 2, 2026 - 22:23
 0  0
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: तेजप्रताप यादव ने बनाई बढ़त, बीजेपी, आरजेडी पीछे
Tejpratap yadav के फेसबुक पेज से साभार

निर्वाचन आयोग ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां पर नामांकन की अंतिम तारीख 13 जुलाई है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी या इंडिया ब्लॉक की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। जबकि चुनाव आयोग की घोषणा से पहले ही पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बिहार की जानी मानी महिला सामाजिक कार्यकर्ता बांकीपुर सीट से तेजप्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार होंगी। 

वीणा मानवी किसी के भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो महिला विकास मंच की संस्थापक है। उन्हें आधी आबादी की आवाज उठाने के लिए जाना जाता है। जब कहीं भी बिहार के किसी भी हिस्से में महिलाओं पर अत्याचार होता है तो वीणा मानवी मुखर तरीके से आवाज उठाती हैं। वीणा मानवी को कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है लेकिन वो अपने स्टैंड पर कायम रहती हैं। 

इंडिया ब्लॉक अभी तक यह नहीं तय कर पाया है कि बांकीपुर सीट से आरजेडी का उम्मीदवार मैदान में होगा या कांग्रेस का। पिछली बार इस सीट से आरजेडी की रेखा गुप्ता उम्मीदवार थीं लेकिन उसके पहले के दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने यहां से चुनाव लड़ा था।

हालांकि कांग्रेस हो या आरजेडी दोनों ही दलों के उम्मीदवारों को बांकीपुर में भारी वोटों के अंतर से चुनाव हारना पड़ा थ। बांकीपुर को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछले तीन दशक से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। 

बता दें कि जनसुराज की ओर से यहां पर उसके मुखिया प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अभी तक उनके नाम का भी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन तेजप्रताप यादव ने वीणा मानवी का नाम घोषित कर उम्मीदवारों के मामले में बढ़त बना लिया है। जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर अभी से ही वीणा मानवी क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News