बांकीपुर उपचुनाव: पटना पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा क्राइम कंट्रोल एक्ट
आईजी ने सभी एसपी को अपने अपने इलाकों के वैसे असामाजिक तत्वों की लिस्ट बनाने को कहा है जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं अथवा शांति व्यवस्था को गड़बड़ कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट की धारा 3 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी ताकी चुनाव से पूर्व ही उन्हें इलाके से तड़ीपार किया जा सके।
30 जुलाई को बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आईजी जितेंद्र राणा ने इसे लेकर पटना एसएसपी और सात जिलों के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की एवं शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। आईजी ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर चुनाव में माहौल खराब होने नहीं दिया जाएगा।
आईजी ने सभी एसपी को अपने अपने इलाकों के वैसे असामाजिक तत्वों की लिस्ट बनाने को कहा है जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं अथवा शांति व्यवस्था को गड़बड़ कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट की धारा 3 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी ताकी चुनाव से पूर्व ही उन्हें इलाके से तड़ीपार किया जा सके।
बांकीपुर उपचुनाव के दौरान पुलिस उन कुख्यात अपराधियों की सूची भी तैयार कर रही है जो जेल में बंद हैं लेकिन अगर वो चुनाव के दौरान जेल से बाहर आ आते हैं तो चुनाव प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही बेल पर बाहर चल रहे अपराधियों की गतिविधियों पर भी सघन निगरानी के आदेश दिए गए हैं। हर हाल में आचार संहिता के अनुपालन की बात कही गई।
चुनाव के दौरान अगर किसी भी पुलिस अधिकारी या थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ तुरंत विभागीय कार्रवाई होगी। सभी थानों को गश्त बढ़ाने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। फ्लाइंग स्कवायड को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है। मादक पदार्थों, शराब और अवैध नकदी रुपये पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
पूरे चुनाव के दौरान राजधानी के होटलों, गेस्ट हाउसों, हॉस्टलों और लॉजों में व्यापक जांच अभियान चलाया जाएगा ताकी कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधियां वहां से संचालित न हो सके। इसके साथ ही गंगा के दियारा क्षेत्र में भी स्पेशल पुलिस पेटा्रेलिंग की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार का तनाव या हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0