10 अप्रैल को BJP की बड़ी बैठक, नए CM के नाम पर चर्चा और सहमति
बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा और सहमति को लेकर आगामी 10 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक होने जा रही है।
Bihar Politics उधर देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का काम जोरों पर है तो इधर में बिहार में " कौन बनेगा मुख्यमंत्री " को लेकर सरगर्मी तेज है। हर कोई यह जानने को बेचैन है कि बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा ? यह तो सबको अनुमान है कि राज्य का नया मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होगा लेकिन किस चेहरे पर सहमति बनेगी, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
खबर है कि 10 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा होगी। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फाइनल निर्णय होगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो जाने के बाद अब सबकी नजरें बिहार के नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर टिकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैठक में बिहार भाजपा के कोर ग्रुप के सभी नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, भिखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, दिलीप जायसवाल एवं मंगल पांडेय के शामिल होने की खबर है।
बैठक में आम सहमति बनाने का प्रयास होगा। इस दौरान भाजपा आलाकमान राज्य के सभी नेताओं से नए मुख्यमंत्री के लिए एक नाम मांगेगा। प्रयास होगा कि कोई ऐसा चेहरा सबके सामने लाया जाए जिस पर सर्वसम्मति हो जाए। उसके बाद आलाकमान किसी एक नाम पर मुहर लगाएगा और वो चेहरा बिहार का नया मुख्यमंत्री होगा।
बैठक में ही नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम तय होगा। दिलचस्प बात यह होगी कि 10 अप्रैल को ही नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेंगे और जाहिर तौर पर इस दिन वो नई दिल्ली में ही रहेंगे। नई दिल्ली में ही जहां एक तरफ जहां नीतीश कुमार अपने नए सियासी सफर की शुरुआत करेंगे तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी उनके नए उत्तराधिकारी पर फैसला ले रही होगी।
कुल मिलाकर अब बिहार के ही नहीं बल्कि देश के लोगों की निगाह 10 अप्रैल की तारीख पर होगी जब नए मुख्यमंत्री का नाम सार्वजनिक हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0