स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ 25 जुलाई को बिहार बंद

राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए बिहार में पुलिस व्यस्था को पुख्ता कर दिया गया है।

Jul 24, 2026 - 21:02
Jul 24, 2026 - 21:05
 0  0
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ 25 जुलाई को बिहार बंद
पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा के फेसबुक पेज से साभार

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुआ छात्र आंदोलन की आंच बिहार तक पहुंची। पटना में बुधवार को शुरू हुआ छात्र आंदोलन अराजक हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद भी उपद्रव जारी रहा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

इस लाठीचार्ज के खिलाफ वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ( AISA ) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन ने 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया है। इसे लेकर काराकाट विधानसभा क्षेत्र से माले विधायक अरुण सिंह कुशवाहा के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बाबत जानकारी दी गई। 

आइसा के बिहार प्रमुख धनंजय और राष्ट्रीय युवा आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा ( पूर्व विधायक ) ने बताया कि पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया दमन के खिलाफ यह बंद बुलाया गया है। आइसा ने 25 जुलाई को प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाने की अपील की है। 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आइसा के बिहार सचिव दीपांकर, राज्य उपाध्यक्ष सबा आफ़रीन, पालीगंज विधायक संदीप सौरव, राष्ट्रीय युवा आंदोलन के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन मौजूद रहें। नेताओं ने 25 जुलाई के बंद को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सफल बनाने की अपील की है। 

बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए बिहार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया है। बुधवार को हुए उपद्रव के बाद बिहार पुलिस ने कई उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा बाकियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की कार्रवाई जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News