बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा परिणाम 2026 जारी, बिहारी छात्रों का जलवा
Bihar matric result 2026 चूंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर आज भारी Traffic का दबाव हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें और अपने परीक्षा परिणामों की प्रतीक्षा करें।
बिहार के लाखों मैट्रिक परीक्षार्थियों का इंतजार आखिरकार रविवार को समाप्त हो गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दसवीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार टॉपर्स की लिस्ट में दो छात्राएं पहले स्थान पर आईं हैं।
अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है तो आप बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आपक परीक्षा परिणाम लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड भर दीजिए। इसके बाद आप अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं और आवश्यकतानुसार डाउनलोड भी कर सकते हैं।
चूंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर आज भारी Traffic का दबाव हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें और अपने परीक्षा परिणामों की प्रतीक्षा करें।
बात करें अगर इस बार के टॉपर्स की तो पुष्पांजली कुमारी और सबरीन परवीन इन दोनों को ही 492 अंक हासिल यानी की 96.4 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं। वहीं बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 में इस बार 7 लाख 4 हजार 871 छात्राएं जबकि 7 लाख 26 हजार 57 छात्र सफल हुए हैं। टॉपर्स की बात कर लें तो टॉप 10 में 139 लोगों के नाम हैं जिनमें 57 लड़कियां शामिल हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि प्रथम श्रेणी में कुल 2,34,501 छात्र जबकि 2,09,222 छात्राएं सफल हुईं हैं। वहीं द्वितीय श्रेणी में 2,25,011 छात्र जबकि 2,50,500 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं कुल 1,35, 673 छात्र तृतीय श्रेणी में जबकि छात्राएं 1,67,427 सफल हुईं हैं। वहीं सिर्फ पास की बात कर लें तो 6202 छात्र और 7204 छात्राएं सफल हुईं हैं।
टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्र छात्राओं को मेधा दिवस के दिन यानी 03 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि बिहार सरकार प्रत्येक साल 03 दिसंबर को मेधा दिवस का आयोजन करती है जिसमें मैट्रिक परीक्षा में टॉपर्स लिस्ट में आने वाले बच्चों को सीएम और शिक्षा मंत्री की मौजूगदगी में सम्मानित किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0