Bihar Election 2025 Result: मोदी-नीतीश की जोड़ी ने किया कमाल! NDA 200+ सीटों पर—पर क्या अंतिम नतीजे बदल देंगे तस्वीर?
Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने अभूतपूर्व राजनीतिक धमाका किया है। शुरुआती
Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने अभूतपूर्व राजनीतिक धमाका किया है। शुरुआती रुझानों और प्राप्त आंकड़ों से साफ है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 243 में से 200 से अधिक सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है। इस भारी बहुमत को बीजेपी पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम बता रही है। पार्टी का कहना है कि बिहार ने पिछले एक दशक में हर चुनाव—चाहे वह 2014 हो, 2019 या 2024 के लोकसभा चुनाव—और 2020 व 2025 के विधानसभा चुनाव—हर बार मोदी पर भरोसा जताया है। बिहार के मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास रखकर चुनावी राजनीति की नई कहानी लिख दी है।
BJP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 95 सीटों पर बढ़त
बीजेपी ने इस चुनाव में अपना 2010 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2010 में बीजेपी ने 91 सीटें जीती थीं, लेकिन 2025 में पार्टी 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। खास बात यह है कि पार्टी ने कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था, यानी बीजेपी का स्ट्राइक रेट 95% से भी ऊपर है। भाजपा नेताओं का कहना है कि “मोदी फैक्टर” ने इस चुनाव में ग्रामीण से लेकर शहरी वोटरों तक अधिकतम प्रभाव डाला। बिहार की लगभग 89% आबादी ग्रामीण है और बीजेपी का दावा है कि यह परिणाम बताता है कि ग्रामीण भारत आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना अटूट भरोसा रखता है। पार्टी का यह भी कहना है कि इस चुनाव में बिहार ने सम्मान, अस्मिता और सांस्कृतिक गर्व के मुद्दों पर मतदान किया। बीजेपी ने यह आरोप भी दोहराया कि महागठबंधन द्वारा अक्सर बिहार और इसकी परंपराओं का अपमान किया जाता रहा है, जिसे जनता ने इस चुनाव में करारा जवाब दिया है।
बीजेपी के अनुसार बिहार की जनता ने इस बार अपने सांस्कृतिक सम्मान और पहचान के लिए मतदान किया है। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं ने कई बार बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं का मज़ाक उड़ाया। राहुल गांधी द्वारा छठ पूजा को ‘ड्रामा’ कहने की टिप्पणी अब भी बिहार की राजनीतिक बहस में मुद्दा बनी हुई है। इसके उलट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में पहल की है। बीजेपी का कहना है कि यह प्रयास बिहार की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाला कदम है। पार्टी यह दावा भी कर रही है कि बिहार के लोगों ने इस चुनाव में “सम्मान बनाम अपमान” की लड़ाई में सम्मान को चुना और बिहार की अस्मिता की रक्षा के लिए भाजपा को भारी समर्थन दिया। पांच चुनावों में लगातार भाजपा और पीएम मोदी को मिला समर्थन इस गहरे संबंध का प्रमाण माना जा रहा है।
लोकसभा और विधानसभा—दोनों में ‘मोदी मैजिक’ का प्रभाव
प्रधानমন্ত্রী नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बीते दशक में बिहार की चुनावी राजनीति का केंद्रीय तत्व रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 22 सीटें, एलजेपी ने 6 और आरएलएसपी ने 3 सीटें जीतीं, यानी बिहार ने NDA को 40 में से 31 सीटें दीं। 2019 में यह संख्या बढ़कर 39 हो गई, जो मोदी के प्रति जनता के विश्वास का स्पष्ट संकेत था। 2024 और 2025 में भी NDA ने लोकसभा में 30 सीटों पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनावों में भी यही रुझान जारी रहा—2020 में BJP ने 74, JDU ने 43 सीटें जीतकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाई। 2025 में एक बार फिर बिहार ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताते हुए NDA को रिकॉर्ड बहुमत दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मोदी–नीतीश गठबंधन ने विकास, स्थिरता, सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ा, जिसका परिणाम इस ऐतिहासिक जनादेश के रूप में सामने आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0