1 रुपए में 40 एकड़ ज़मीन, बिहार सरकार ने दिया खुला ऑफर, बस करना होगा ये काम

बिहार सरकार की नई लैंड लीज पॉलिसी के तहत राज्य में चीनी मिल खोलने वाले कारोबारियों को सिर्फ 1 रुपए में 40 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी।

Jun 26, 2026 - 09:43
Jun 26, 2026 - 09:45
 0  0
1 रुपए में 40 एकड़ ज़मीन, बिहार सरकार ने दिया खुला ऑफर, बस करना होगा ये काम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फेसबुक पेज से साभार सांकेतिक तस्वीर

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार राज्य में उद्योग एवं निवेश के लिए हरसंभव उपाय कर रही है। इसी क्रम में चीनी मिल लगाने वाले कारोबारियों को सिर्फ 1 रुपए के पट्टे पर 40 एकड़ जमीन देने का ऑफर सरकार ने दे दिया है। बिहार सरकार का मकसद राज्य में नई चीनी मिलों को शुरू करना और गन्ना उद्योग को बढ़ावा देना है। 

इसी उद्देश्य से " बिहार गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 " लागू की गई है। इस नीति के तहत टोकन राशि पर जमीन का पट्टा देने का प्रस्ताव उद्यमियों को दिया गया है। चीनी मिल लगाने के इच्छुक निवेशकों को बिहार राज्य चीनी निगम की 40 एकड़ जमीन 30 साल के पट्टे पर दी जाएगी। इसके लिए सांकेतिक तौर पर सिर्फ 1 रुपए लिए जाएंगे। 

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की मीटिंग में इस नीति पर मुहर लग गई। राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस नीति का मकसद राज्य में गन्ना आधारित औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इससे राज्य का विकास होगा, गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

मंत्री संजय कुमार ने बताया कि नई चीनी मिल की स्थापना करने पर ज़मीन खरीदने पर उद्यमियों/ निवेशकों को रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क की शत प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा चीनी प्रोडक्शन पर शुरुआती 05 साल तक कारोबारियों को कोई भी GST नहीं देनी होगी। इसके साथ ही 5000 टन पेराई क्षमता प्रतिदिन वाली नई चीनी मिल स्थापना करने पर 5 साल में अधिकतम 100 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News