बिहार में नहीं खत्म होगी शराबबंदी, आई शराब तो कंपनी पर भी होगी FIR
राज्य के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून में कोई बदलाव नहीं होगा और यह आगे भी लागू रहेगा।
बिहार में शराबबंदी को लेकर रह रहकर बयानबाजी और राजनीति तेज होती रहती है। इसी बीच राज्य के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने सब कुछ साफ करते हुए कह दिया है कि बिहार में शराबबंदी कानून में कोई बदलाव नहीं होगा। बिहार में शराबबंदी पहले भी लागू था और आगे भी लागू ही रहेगा।
मदन सहनी ने यह भी कहा कि बिहार में शराब पहुंचाने वाले विदेशी या दूसरे ब्रांड की कपंनियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कंपनियों पर भी एफआईआर कराए जाएगी। मंत्री के अनुसार इसकी शुरुआत भी हो गई है। बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए 10 साल हो चुके हैं।
मंत्री मदन सहनी का कहना है कि शराबबंदी का फैसला राज्य की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। पहले लोग शराब पीकर घर आते थें और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किया करते थें।
ऐसे कई परिवार थें जहां परिवार की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा शराब में बर्बाद हुआ करते थें। आज ये सब प्रथा बिहार में समाप्त हो चुकी है।
मदन सहनी ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू होने के बाद ऐसी स्थिति में बदलाव आया है। अब लोगों की आमद नी शराब की जगह परिवार की जरुरतों पर खर्च हो रहा है। घरों में शांति और खुशियां बढ़ी हैं।
शराबबंदी कानून को लेकर मदन सहनी ने सरकार के आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि अगर किसी विदेशी ब्रांड की शराब बिहार पहुंचेगी तो कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0