बिहार एमएलसी चुनाव: आरजेडी और कांग्रेस को होगा नुकसान, एनडीए को लाभ
बिहार विधान परिषद की कुल 09 सीटों पर चुनाव जबकि 01 सीट पर उपचुनाव होना है। नीतीश कुमार द्वारा खाली की हुई सीट पर उपचुनाव होगा। हालांकि संभावना है कि उपचुनाव वाली सीट पर वोटिंग नहीं होगी। इस पर एक से ज्यादा नामांकन नहीं होने की उम्मीद है।
बिहार विधान परिषद में विपक्ष की ताकत कम होने वाली है और सत्ताधारी एनडीए को लाभ होने वाला है। इंडिया गठबंधन में आरजेडी को एक सीट मिल सकती है लेकिन इसके लिए भी उन्हें खासी मशक्कत करनी होगी।
विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन से दो सीटें एनडीए छीन लेगा। इनमें से एक सीट आरजेडी की होगी तो दूसरी कांग्रेस की। राज्यसभा चुनाव में जो कुछ भी देखने को मिला, उससे यह साफ है कि तीसरी सीट बचाने के लिए भी इंडिया गठबंधन को काफी मुश्किलों का सामना करना होगा। वहीं विधान परिषद की उपचुनाव वाली सीट एनडीए गठबंधन के तहत जेडीयू को मिलना तय बताया जा रहा है।
बिहार विधान परिषद की कुल 09 सीटों पर चुनाव जबकि 01 सीट पर उपचुनाव होना है। नीतीश कुमार द्वारा खाली की हुई सीट पर उपचुनाव होगा। हालांकि संभावना है कि उपचुनाव वाली सीट पर वोटिंग नहीं होगी। इस पर एक से ज्यादा नामांकन नहीं होने की उम्मीद है।
एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोरचा को मिलना तय माना जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश इस एमएलसी बनेंगे। वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोरचा भी अपने लिए एक एक सीट की मांग कर रहे हैं।
इंडिया गठबंधन के अंदर इस विधान परिषद चुनाव में एकमात्र दावेदारी आरजेडी की है। खबर एक तरफ से यह भी आ रही है कि राज्यसभा चुनाव में समर्थन के एवज में एआईएमआईएम यह सीट आरजेडी से मांग सकती है। एआईएमआईएम महागठबंधन का हिस्सा नहीं है लेकिन विगत राज्यसभा चुनाव में अपना समर्थन इंडिया गठबंधन को दिया था।
बिहार विधानसभा में फिलहाल 242 सदस्य हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट से नितिन नवीन के इस्तीफे की वजह से एक सीट खाली है। वर्तमान के 242 सदस्यों में 201 एनडीए के और 35 महागठबंधन के हैं। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 05 विधायक हैं जबकि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी का 01 विधायक हैं। बसपा विधायक सतीश कुमार यादव का झुकाव आरजेडी के साथ रहता है। राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0