मुजफ्फरपुर अग्निकांड : मरने वालों की संख्या हुई 05, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में भीषण आग लग गई जिसमें जलकर 05 मरीजों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गम्भीर रूप से झुलस चुके हैं।
गुरुवार का दिन बिहार के लिए बुरी खबर लेकर आया। मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में भीषण अग्निकांड हुआ। ICU में आग लगी और 05 लोगों की जान चली गई। इस दुखद हादसे में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सभी मृतकों के आश्रितों को 4- 4 लाख रुपए सहायता राशि दिए जाने का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है। सोशल मीडिया पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रसाद अस्पताल मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित है। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर ICU में लगा। देखते ही देखते इसने भयावह रूप धारण कर लिया। आग लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में धुंआ ही धुंआ भर गया। इसके बाद मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख पुकार होने लगी और अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आग लगते ही अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर वहां से भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियां अस्पताल तक पहुंची। फायर ब्रिगेड के दस्ते में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अस्पताल में फंसे मरीजों को सुरक्षित निकालने का हरसंभव प्रयास किया। ICU में फंसे मरीजों को बाहर निकालने में फायर ब्रिगेड की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
धुंआ लगातार जहरीला होता जा रहा था। इससे कई मरीजों की हालत और गंभीर हो गई। दरवाजे और खिड़कियों को तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड को सुबह लगभग 3 बजे आग लगने की सुचना मिली। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची, तब तक पूरे अस्पताल में धुंआ फैल चुका था।
स्थानीय जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया है कि 13 बेड वाले वार्ड में 15 मरीज भर्ती थें। अभी तक 03 मरीजों के मरने की पुष्टि हुई है। इस घटना में ICU वार्ड इंचार्ज भी झुलस चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0