बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का ऐलान, 14 और 17 जून को अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा

जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 जून और 17 जून को राज्य के सभी 38 जिलों में दो पालियों में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।

May 20, 2026 - 18:15
May 20, 2026 - 18:20
 0  0
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का ऐलान, 14 और 17 जून को अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा
सांकेतिक तस्वीर

बिहार पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आ गई है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 को शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में परिवहन विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा सुधार सेवाएं निरीक्षाणलय आदि में कुल 4236 पदों पर बहाली होगी। इसकी परीक्षा के लिए 14 जून और 17 जून की तारीख निर्धारित की गई है। 

जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 जून और 17 जून को राज्य के सभी 38 जिलों में दो पालियों में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। चूंकि इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है, ऐसे में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां अभी से ही शुरु कर दी गई है। 

बात अगर रिपोर्टिंग टाइम की करें तो पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच जबकि दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रवेश मिल सकेगा। रिपोर्टिंग टाइम के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

01 जून से पर्षद की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि की जानकारी अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और बाकी जरुरी विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद बताई गई तारीख पर वो अपना ई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख,  पाली और बाकी अभ्यर्थी से जुड़ी दूसरी जानकारियां दर्ज रहेंगी। 

परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट एवं एक फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। फोटो पहचान पत्र में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग मिलेगा। 

अभ्यर्थियों को इस बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 में ओएमआर आधारित उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। उत्तर भरने से पहले दिए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है ताकी किसी भी प्रकार की छोटी सी गलती भी नहीं हो सके क्योंकि गलत तरीके से गोला भरने और निर्देशों का पालन नहीं करने की स्थिति में उत्तर पुस्तिका को अमान्य माना जा सकता है। अभ्यर्थियों के लिए बेहतर होगा कि वो परीक्षा से पहले अपने घर पर ओएमआर शीट का अभ्यास कर लें। 

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस समेत किसी भी प्रकार का गैजेट लेकर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। अगर कोई अभ्यर्थी ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्षद ने हर हाल में अभ्यर्थियों को अनुशासन बनाए रखने और परीक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। 

बिहार पुलिस की यह सिपाही भर्ती परीक्षा बिहार के उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है जो इसकी तैयारी में पूरे जी जान से जुटे हुए हैं। केंद्रीय चयन पर्षद हर हाल में निष्पक्ष, स्वच्छ एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News