कांपने लगा बिहार, शीतलहर और कोहरा शुरू, अब बारिश की आहट !
बिहार में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। घने कोहरे की चादर से पूरा बिहार ढंक चुका है। आइए, जानते हैं कि आने वाले वक्त में कैसा रहेगा, मौसम का मिजाज।
तो अब बिहार में पूरी तरह से ठंड के मौसम का माहौल बन गया है। बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं। शीतलहर के साथ ही कोहरे भी बता रहे हैं कि लो जी, मैं एक बार फिर लौट कर आ गई।
हर साल ठंड का मौसम आता है जो अपने साथ कनकनी, शीतलहर और कोहरा लेकर आता है। ये 2025 की ठंड है जो 2026 में ही जाएगा।
हम बात कर लेते हैं मौसम विभाग के अनुमानों की। क्या कह रहा है मौसम विभाग बिहार की ठंड को लेकर....
मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। कोहरा और भी घना होगा जिससे विजिबिलिटी कम होगी और यातायात प्रभावित होगा।
मौसम विभाग ने अपील की है कि ठंड से बचने के लिए यथासंभव उपाय कर लें क्योंकि अगले कुछ दिनों में अधिकतम 3 डिग्री तक तापमान और गिरने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना समेत रोहतास, बक्सर, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सिवान, दरभंगा आदि जिलों में घने कोहरे से विजिबिलिटी कम रहेगी।
बिहार में ठंड कब तक कम होगा ? Bihar me Thand Kab tak kam hoga...
अभी तो ठंड की शुरुआत हुई है। कम से कम 1 महीने तक ठंड तो रहेगी ही। जनवरी के अंतिम सप्ताह से ठंड की वापसी शुरू हो जाएगी और आपको राहत मिलने लगेगी।
अपील : Bihar News. Com आपसे यह अपील करता है कि भीषण ठंड के मौसम में अपने आसपास के गरीब लोगों और पशुओं का भी ख्याल रखें। उनकी मदद करें। आपकी इंसानियत की गर्माहट उन्हें इस ठंड में बहुत राहत पहुंचाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0