बिहार कैबिनेट मीटिंग, 10 एजेंडों पर लगी मुहर

बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 10 एजेंडों पर मुहर लगाई है जिससे बिहार के विकास की गति तेज होने की संभावना है।

Aug 12, 2026 - 21:18
Aug 12, 2026 - 22:35
 0  0
बिहार कैबिनेट मीटिंग, 10 एजेंडों पर लगी मुहर
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी पटना में आज सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कुल 10 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।  राज्य के बीएड कॉलेजों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को देखते हुए राज्य के युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने के लिए 430.08 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी गई है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा निर्देशों के अनुसार बिहार में चल रहे स्टैंड अलोन बीएड कॉलेजों को बहु विषयक डिग्री कॉलेजों के रूप में विकसित किया जाएगा। इस फैसले के बाद अब बिहार के बीएड कॉलेजों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के साथ ही दूसरे विषयों के भी स्नातक पाठ्यक्रम चलाए जा सकेंगे। 

वहीं बिहार कैबिनेट ने कुशल युवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए 430.08 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृत किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को AI, ड्रोन, उद्यमिता, टेली फॉरेन लैंग्वेज, बैंकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, नेटवर्किंग, सोलर टेक्नोलॉजी, आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी।

 युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में यह निर्णय काफी कारगर सिद्ध होगा। बिहार के लिए अभी रोजगार सृजन और पलायन रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। 

वहीं कैबिनेट ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट शहरों से जुड़े विषय पर भी महत्वपूर्ण फैसला हुआ है। विकास योजना के आखिरी प्रकाशन के बाद इन क्षेत्रों में जमीन की खरीद बिक्री और हस्तांतरण पर लगी रोक को हटा दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News