बिहार कांग्रेस में बड़ा घमासान, 29 नेताओं को नोटिस जारी

पूर्व विधायक समेत बिहार कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को नोटिस जारी कर 72 घंटे में जवाब माँगा गया है। इन सभी नेताओं ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

Sep 11, 2026 - 21:58
Sep 11, 2026 - 22:00
 0  0
बिहार कांग्रेस में बड़ा घमासान, 29 नेताओं को नोटिस जारी

बिहार में कांग्रेस की हालत पहले से पतली है इसके बावजूद पार्टी में आंतरिक असंतोष और गहराता जा रहा है। बिहार प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 29 नेताओं को नोटिस जारी करते हुए 72 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। 

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की अनुशासन समिति के प्रमुख कपिलदेव प्रसाद यादव ने इन सभी नेताओं को नीतीश जारी कर 72 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा है। 

जिन प्रमुख नेताओं को नोटिस जारी किया गया है उनमें पूर्व विधायक अनिल सिंह और पूनम देवी का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पश्चिम चंपारण के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भारत भूषण दुबे, औरंगाबाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मधेपुरा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सीवान के पूर्व जिलाध्यक्ष विधु शंकर पांडेय का नाम शामिल है। 

पार्टी के सूत्रों के अनुसार इन सभी नेताओं पर सार्वजनिक बयानों और ऐसी गतिविधियों का संज्ञान किया गया है जो कांग्रेस संगठन के हितों के खिलाफ माना गया है। अब कांग्रेस के इन सभी नोटिस प्राप्त नेताओं के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News