नहीं मानें अनंत , ललन ने कहा, ताली एक हाथ से नहीं बजती

जदयू विधायक अनंत सिंह मानने को तैयार नहीं हैं। वो किसी भी हाल में नीरज कुमार के समर्थन के लिए तैयार नहीं हैं।

Oct 6, 2026 - 22:06
 0  0
नहीं मानें अनंत , ललन ने कहा, ताली एक हाथ से नहीं बजती
सोशल मीडिया से साभार

बिहार MLC चुनाव में जनता दल यूनाइटेड का घमासान चरम सीमा पर पहुंच चुका है। जदयू विधायक अनंत सिंह किसी भी कीमत पर नीरज कुमार के समर्थन के लिए तैयार नहीं हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अनंत सिंह द्वारा जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन से मामला दिलचस्प हो गया है। 

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के दिग्गज नेता ललन सिंह का साफ तौर पर कहना है कि ताली एक हाथ से नहीं बजती। ललन सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में नीरज कुमार ने अनंत सिंह को हराने की पूरी कोशिश की थी। अनंत सिंह अब उसी का बदला ले रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तब नीरज कुमार पर कार्रवाई नहीं करना पार्टी की बड़ी भूल थी। हाल में पार्टी की बैठक हुई तब भी अनंत सिंह की बात नहीं सुनी गई। ललन सिंह ने आगे कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। ताली एक हाथ से नहीं बजती। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि अनंत सिंह ने आश्वासन दिया है कि वो पार्टी के खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे। 

इसी बीच ललन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी मुलाकात हुई। बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी भी मौजूद रहें। बैठक में पार्टी के अन्दर अनुशासन कायम रखने और विवाद सुलझाने पर चर्चा हुई। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News