बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं बिहार के नेता, नितिन नवीन ने 03 महीने का वेतना देने का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के साथ ही एनडीए के दूसरे सहयोगियों ने भी बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। लोजपा रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी जैसे कई नाम भी इनमें शामिल हैं।

Sep 19, 2026 - 13:40
 0  0

बिहार में बाढ़ के कहर से कई जिले प्रभावित है। इस वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल वक्त मंे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपने तीन महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी पार्टी की ओर से 51 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। 

भारतीय जनता पार्टी के साथ ही एनडीए के दूसरे सहयोगियों ने भी बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। लोजपा रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी जैसे कई नाम भी इनमें शामिल हैं। 

भाजपा की ओर से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 51 लाख रुपये का चेक दिया है। इस मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहें। संजय सरावगी ने बताया कि बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में आर्थिक सहायता, राहत शिविर, कम्युनिटी किचन, मेडिकल फेसिलिटी समेत राहत और बचाव की तमाम जरुरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही हैं। 

उधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने अपने तीन महीने का वेतन 6 लाख 35 हजार रुपया सीएम राहत कोष में अंशदान किया है। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनडीए के चार घटक दलों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन देने का फैसला किया है।

भाजपा के सभी सांसद, विधायक और एमएलसी अपने एक महीने की सैलरी सीएम राहत कोष में जमार करेंगे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी। लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने पार्टी के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों के एक महीने का वेतना राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम सेकुलर के सांसद, विधायक और एमएलसी ने भी एक एक महीने का वेतन सीएम राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News