जंतर मंतर जैसा नजारा पटना में, जेपी गोलंबर पर जुटे प्रदर्शनकारी

राजधानी पटना में नल जल अनुरक्षक अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन पर उतर आए हैं। पिछले 22 दिनों से जारी धरने के बाद अब ये लोग सड़क पर उतर आए हैं जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

Sep 7, 2026 - 13:10
Sep 7, 2026 - 13:17
 0  0
जंतर मंतर जैसा नजारा पटना में, जेपी गोलंबर पर जुटे प्रदर्शनकारी
सोशल मीडिया से साभार

राजधानी पटना में सोमवार को बिल्कुल दिल्ली के जंतर मंतर जैसा दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में राज्यभर के नल जल अनुरक्षक अपनी मांगों के समर्थन में जेपी गोलंबर पर जुट गए। वो विगत 22 दिनों से अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दे रहे थें। सोमवार को सभी प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए जिसके बाद आवागमन प्रभावित हो गया है। 

पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेजर रोड की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे नल जल अनुरक्षकों के हाथों में तिरंगा झंडा है। 

बीते 22 दिनों से ये नल जल अनुरक्षक अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में धरना पर बैठे हैं लेकिन इतना लंबा समय गुजर जाने के बाद भी इनकी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। अब अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए नल जल अनुरक्षक सड़क पर उतर आए हैं। 

नल जल अनुरक्षकों की सबसे प्रमुख मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपया किया जाए। वो चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर यथाशीघ्र सकारात्मक फैसला ले। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनकी मांगों पर सरकार का क्या रुख होता है !

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News