बिहार में जल्द ही 9000 प्रोफेसरों की बहाली

बिहार के विश्वविद्यालयों में जल्द ही 9000 से ज्यादा स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली निकलने वाली है। इसके लिए आप अभी सेही तैयारी शुरु कर दें।

Aug 7, 2026 - 15:26
Aug 7, 2026 - 16:38
 0  0
बिहार में जल्द ही 9000 प्रोफेसरों की बहाली

बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली की चर्चा तेज हो चुकी है। कहा जा रहा है कि लगभग 9000 पदों के लिए सिंतबर के महीने में विज्ञापन जारी हो सकती है। जैसे बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया है। 

स्पष्ट है कि विज्ञापन जारी होने के बाद जल्द ही लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का आयोजन करवा देगी। ऐसे अभ्यर्थियों को बिना वक्त बर्बाद किए हुए अभी से ही इसके लिए तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। जानकारों का कहना है कि हायर एजुकेशन में ज्यादा प्रतियोगी नहीं जाते हैं। जो जाते भी हैं, उनके लिए ऐसी बहाली काफी दिनों के बाद आती है।

अगली बार ये बहाली कब आएगी ये कोई नहीं जानता। ऐसे में बिना देरी किए अभ्यर्थियों को इसकी तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार संभावित अभ्यर्थियों को इधर उधर की बातों पर ध्यान नहीं देते हुए अपनी तैयारी शुरु करनी चाहिए। 

वहीं अभ्यर्थियों को भी सड़क छाप पाठ्य सामग्री से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली की चर्चा शुरु होते ही बाजारों में तरह तरह की किताबों का बाजार सज गया है और दावा किया जा रहा है कि इस तरह की किताबों को पढ़ लेने से आपका चयन हो जएगा। इन दावों पर बिल्कुल भी यकीन न करें। 

वहीं अभ्यर्थियों को भी यह भी सचेत किया जाता है कि यूट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर निकलें और अपना चयन सुनिश्चित करने हेतु अपने विषय पर फोकस करते हुए उसकी टेक्सट बुक से पढ़ाई करें। शॉर्ट कट के चक्कर में न पड़ें बल्कि पूरा ध्यान कॉन्सेप्ट क्लियर होने पर रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News