बिहार को मिलेंगी 200 ट्रेनें, रेल मंत्री का ऐलान
रेलमंत्री के अनुसार बिहार को जो रेलवे की ओर से बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं, उनमें बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी शामिल हैं। यह कॉरिडोर दिल्ली लखनउ वाराणसी पटना और सिलीगुड़ी के बीच विकसित किया जाएगा। रेलमंत्री ने छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छपरा दिल्ली आंनद विहार एक्सप्रेस और मउ दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके अतिरिक्त दोहरीघाट औड़िहार ट्रेन का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया।
बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अगले पांच से आठ सालों में बिहार को 200 नई ट्रेन मिलने जा रही है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छपरा में दी। रेल मंत्री ने कहा कि नई ट्रेनों के खुलने से रेल में भीड़ तो कम होगी ही साथ ही साथ बिहार में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। रेलमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे का निरंतर आधुनिकीकरण हो रहा है और बिहार इस बदलाव का बड़ा भागीदार बनने जा रहा है।
रेलमंत्री के अनुसार बिहार को जो रेलवे की ओर से बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं, उनमें बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी शामिल हैं। यह कॉरिडोर दिल्ली लखनउ वाराणसी पटना और सिलीगुड़ी के बीच विकसित किया जाएगा। रेलमंत्री ने छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छपरा दिल्ली आंनद विहार एक्सप्रेस और मउ दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके अतिरिक्त दोहरीघाट औड़िहार ट्रेन का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया।
रेल मंत्री ने एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि कभी बिहार में रेलवे का बजट सिर्फ 1000 करोड़ रुपये हुआ करता था, आज यह 10 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। आज बिहार से 14 वंदे भारत और 11 अमृत भारत ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं।
वहीं इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रेलवे परियोजनाओं पर काम जारी है। आज बिहार के 38 में से 36 जिले रेलवे नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। रेलवे निरंतर आधुनिक तकनीक से लैस हो रहा है। सीएम ने कहा कि बिहार में रेलवे लाइनों के दोहरीकरण और तिहरीकरण का काम तेजी से हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0