बिहार: हर टोल प्लाजा पर एंबुलेंस होगी, ट्रॉमा सेंटर की संख्या बढ़ेगी, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे अस्पतालों का औचक निरीक्षण
बिहार के हेल्थ मिनिस्टर निशांत कुमार ने ऐलान किया है कि बिहार में ट्रॉमा सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और हर टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की मौजूदगी रहेगी।
बिहार के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कड़े तेवर अख्तियार कर लिए हैं। उन्होंने ऐसी शिकायतों पर कहा कि मरीजों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आवश्यक्ता पड़ी तो वो स्वयं अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और वस्तुस्थिति से अवगत होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रॉमा सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नए ट्रामा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। अभी नौ ट्रामा सेंटर परियोजनाओं का काम चल रहा है। हर टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिष्चित की जाएग ताकी सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को जितनी जल्दी हो सके ट्रामा सेंटर तक पहुंचाया जा सके।
यह बात उन्होंने बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद रहें।। हेल्थ मिनिस्टर निशांत कुमार ने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सांसों सें संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोगों के लिए 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण हेल्थ फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए तमाज जरुरी उपाय किए जा रहे हैं। वो बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0