बिहार में बीएड नामांकन में 9500 रिक्त सीटों के लिए री रजिस्ट्रेशन, मंगलवार से लिंक होगा ओपन

बिहार में बीएड के लिए रिक्त 9500 सीटों पर एडमिशन के री रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मंगलवार से गुरुवार तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Jul 27, 2026 - 20:54
Jul 27, 2026 - 21:42
 0  0
बिहार में बीएड नामांकन में 9500 रिक्त सीटों के लिए री रजिस्ट्रेशन, मंगलवार से लिंक होगा ओपन

बिहार में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में खाली रह गए 9500 सीटों के लिए री रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। बिहार के अलग अलग बीएड कॉलेजों में खाली रह गई सीटों पर एडमिशन के लिए मंगलवार से लिंक ओपन कर दिया गया है। अभ्यर्थी मंगलवार से गुरुवार तक ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेजों की च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। 

जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है, वो भी इस दौरान अपने विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं। नोडल यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थर्ड राउंड की काउंसिलिंग में लगभग तीन हजार छात्रों का एडमिशन हुआ है। स्टेट नोडल ऑफिसर प्रोफेसर संजय कुमार के अनुसार खाली पड़ी सीटों पर जल्द ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी है। 

रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग के बाद चतुर्थ चरण का कॉलेज आवंटन जारी किया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी 03 से 05 अगस्त तक 3000 रुपये फीस जमा करके सीट बुक करेंगे और 03 से 06 अगस्त तक एडमिशन लेंगे। चौथे राउंड के बाद खाली पड़ी सीटों पर पांचवें राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पांचवें राउंड में 10 और 11 अगस्त को सीट बुकिंग होगी और 10,11,12 अगस्त को आवंटित कॉलेज में रिर्पोटिंग की तारीख तय की गई है। 

नोडल यूनिवर्सिटी ने पांचवें राउंड के बाद छठें राउंड का काउंसिलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है छठें राउंड के लिए कॉलेजों की लिस्ट और सीट बुकिंग 14 से 17 अगस्त और नामांकन 17 और 18 अगस्त को होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News