बिहार में बर्ड फ्लू का कहर, चिड़ियाघर और पार्क एक सप्ताह के लिए बंद
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे इलाके में दवाइयों को छिड़काव कराया जा रहा है। स्वच्छता पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पटना चिड़ियाघर को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 07 मार्च तक पटना जू बंद रहेगा। 09 साल पहले भी ऐसी ही स्थिति सामने आने के बाद पटना जू को अस्थायी रुप से बंद किया गया था। हालांकि पटना जू में किसी पक्षी में संक्रमण की रिपोर्ट नहीं है।
राजधानी पटना के कई इलाकों में बर्ड फ्लू की दस्तक हुई है। बीते दिनों कंकड़बाग, पीसी कॉलोनी और हाईकोर्ट कैंपस में कई पक्षी मृत पाए गए थें। उनके सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा गया तो बर्ड फ्लू मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने उन इलाकों के 01 किलोमीटर के दायरे को बर्ड फ्लू संक्रमित क्षेत्र ऐलान कर दिया। सुरक्षा मानकों के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए पटना जू को बंद कर दिया गया है।
भोपाल से बर्ड फ्लू की रिपोर्ट आने के बाद से ही पटना जिला प्रशासन एक्टिव हो गया। जिन जिन इलाकों में मृत पक्षी पाए गए थें, उसके एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोशित कर दिया गया है। एहतियातन लगभग 4575 मुर्गियों को मारने की कार्रवाई हुई ताकी बर्ड फ्लू का संक्रमण उसके आगे फैल न सके। मिली जानकारी के अनुसार मुर्गियों के 530 किलो दाने और 9662 अंडों को भी नष्ट कर दिया गया है।
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे इलाके में दवाइयों को छिड़काव कराया जा रहा है। स्वच्छता पर विशेश अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पटना चिड़ियाघर को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 07 मार्च तक पटना जू बंद रहेगा। 09 साल पहले भी ऐसी ही स्थिति सामने आने के बाद पटना जू को अस्थायी रुप से बंद किया गया था। हालांकि पटना जू में किसी पक्षी में संक्रमण की रिपोर्ट नहीं है।
वहीं इस मामले पर स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि बर्ड फ्लू को देखते हुए लोगों को घबराने की नहीं बल्कि सचेत रहते और सावधानी बरतने की जरुरत है। अगर आपको कहीं भी मृत अवस्था में पक्षी दिखाई पड़ें तो उन्हें छूने से बचें। ऐसा देखने पर तत्काल लोकल प्रशासन को सूचित करें। वहीं नॉनवेज खाने वालों को चाहिए चिकन और अंडे को खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पका लें।
प्रशासन ने अफवाहों से बचने की बात कही और कहा कि सही जानकारी प्राप्त करें और उन्हीं पर विश्वास करें। आम लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन कई एहितायतन कदम उठा रहा है ताकी इस बीमारी को जितनी जल्द हो नियंत्रित किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0