अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP MLA विनय बिहारी

बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने की वजह से लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी अपनी ही राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।

Sep 28, 2026 - 21:43
 0  0
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP MLA विनय बिहारी
फेसबुक से साभार सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण जिले के बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिलने से लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी अपनी ही राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने की तैयारी में है। क्षेत्र के लौरिया और योगापट्टी के बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने और क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने के लिए मंगलवार को विधायक समाहरणालय के समक्ष धरना देंगे। 

विधायक विनय बिहारी सोमवार को लौरिया ब्लॉक ऑफिस पहुंचे हुए थें। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए वो दो बार आपदा प्रबंधन मंत्री और चार बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। 

विधायक विनय बिहारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की बड़ी समस्याओं को लेकर वो मंत्रियों और अफसरों से अवगत करा चुके हैं इसके बावजूद मदद के नाम पर पीड़ितों को सिर्फ पॉलीथिन शीट दी गई है। 

बता दें कि गंडक नदी में कटाव और बाढ़ की वजह से योगापट्टी ब्लॉक के 12 पंचायतों के लगभग 30 गांव बुरी तरह से प्रभावित हैं। सिसवा और मंगलपुर की स्थिति यह है कि 50 से ज्यादा घर बाढ़ की वजह से नदी की धार में विलीन हो चुके हैं। 

इसके साथ ही लौरिया ब्लॉक में भी कई नदियां उफ़ान पर हैं जिसकी वजह से पंचायतों के काई गांव कटाव की विभीषिका झेल रहे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News