बंगाल चुनाव के बाद होगा बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, कुछ की छुट्टी, नए को मौका....

नए सीएम और दो डिप्टी सीएम के शपथ के बाद कयासों का बाजार गर्म है कि कौन मंत्री बनेगा और किनकी छुट्टी हो जाएगी। जैसे ही बंगाल में चुनाव प्रचार समाप्त होगा, वैसे ही बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा और मंथन का दौर शुरु हो जाएगा। फिलहाल सरकार का कामकाज सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव संभाल रहे हैं।

Apr 17, 2026 - 21:31
Apr 17, 2026 - 21:35
 0  0
बंगाल चुनाव के बाद होगा बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, कुछ की छुट्टी, नए को मौका....
Adobe

Bihar Government बिहार को सम्राट चौधरी के रुप में नए मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। अब सबकी नजर कैबिनेट विस्तार पर है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इससे सरकार के कामकाज में तेजी आएगी। लोगों की नजर नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार के कामकाज पर है। नई सरकार के लिए लोगों की उम्मीदों को पूरा करना भी एक बड़ी चुनौती है। 

नए सीएम और दो डिप्टी सीएम के शपथ के बाद कयासों का बाजार गर्म है कि कौन मंत्री बनेगा और किनकी छुट्टी हो जाएगी। जैसे ही बंगाल में चुनाव प्रचार समाप्त होगा, वैसे ही बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा और मंथन का दौर शुरु हो जाएगा। फिलहाल सरकार का कामकाज सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव संभाल रहे हैं। 

संविधान के प्रावधानों के अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत 36 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। ऐसे में एनडीए को सीमित स्थान में गठबंधन के सभी घटक दलों को संतुष्ट रखना तो होगा ही साथ ही साथ जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन को साधना भी बड़ी चुनौती होगी, जो नए मुख्यमंत्री के लिए आसान नहीं होगा। 

माना जा रहा है कि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है और कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है, हालांकि बिहार की राजनीति पर नजर रखने वाले कई पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी मानना है कि भाजपा और जदयू दोनों ही पुराने चेहरों पर भरोसा करेंगे। एक दो लोगों की छुट्टी हो जाए तो यह बड़ी बात होगी। 

इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के ज्यादा मंत्री होने के आसार हैं। जेडीयू की हिस्सेदारी घटनी तय मानी जा रही है, यानी की सरकार में भाजपा का दबदबा बढ़ेगा। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से उनके बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना तय है। वहीं लोजपा रामविलास के कोटे से मंत्री कौन बनेगा, इसका निर्णय पार्टी प्रमुख चिराग पासवान करेंगे। हिंदुस्तानी अवाम मोरचा सेकुलर की ओर से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन का मंत्री बनना भी तय है। आपको बता दें कि लोजपा रामविलास के 02 और रालोमो, हम का एक एक मंत्री सरकार में होगा, जैसे पहले था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News