बजट सत्र के बीच कैबिनेट बैठक, बक्सर में खुलेगा संगीत कॉलेज, 17 एजेंडों पर लगी मुहर...
अब यदि बिहार से बाहर देश के किसी दूसरे राज्य या किसी दूसरे देश में बिहार के किसी मजदूर की काम के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसका पार्थिव शरीर बिहार सरकार के खर्च पर उसके घर तक लाया जाएगा। अगर कोई मजदूर काम के दौरान बाहर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसके इलाज का भी पूरा खर्च बिहार सरकार वहन करेगी।
बिहार विधानमंडल के जारी बजट सत्र के बीच बिहार कैबिनेट की बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कुल 17 प्रस्तावां पर मुहर लगी है। इसके पहले पिछले गुरुवार को भी बिहार कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें 32 एजेंडों पर मुहर लगी थी।
आज की कैबिनेट मीटिंग में जिन एजेंडों पर मुहर लगी है, उसे एक एक कर जान लीजिए।
1. बिहार के बक्सर में महान शहनाई वादक, भारत रत्न मरहूम बिस्मिल्लाह खान के नाम पर संगीत महाविद्यालय खुलेगा।
2. बिहार में पॉक्सो के 06 हजार से ज्यादा मामले लंबित हैं। इनकी सुनवाई में तेजी लाने के लिए न्यायालयों में पद का सृजन किया गया है।
3. 15 साल पुरानी गाड़ियों के निबंधन के नियमों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव सरकारी और गैर सरकारी वाहनों पर लागू होगा।
4. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के धारा 218 3 में संशोधन किया गया है। अब भारतीय के स्थान पर राज्य नागरिक सुरक्षा संहिता लिखा जाएगा।
5. जिलों की बैठक में सांसद और विधायक के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे।
6. सड़क दुर्घटना में मिलने वाली मुआवजा राशि को दोगुना कर दिया है।
7. अब नगर निकायों की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होगा। अभी तक सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव महापौर या सभापति के द्वारा किया जाता है।
8. अब यदि बिहार से बाहर देश के किसी दूसरे राज्य या किसी दूसरे देश में बिहार के किसी मजदूर की काम के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसका पार्थिव शरीर बिहार सरकार के खर्च पर उसके घर तक लाया जाएगा।
9. अगर कोई मजदूर काम के दौरान बाहर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसके इलाज का भी पूरा खर्च बिहार सरकार वहन करेगी।
10. 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के लिए 349 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
11. सुपौल के वीरपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण राज्य सरकार अपने संसाधन से कराएगी। अभी तक इसका निर्माण विश्व बैंक की सहायता से हो रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0