सीएम सम्राट चौधरी की गडकरी से मुलाकात, राज्य की सड़क परियोजनाओं पर लगी मुहर

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य की कई सड़क परियोजनाओं पर सहमति बनीं।

Jun 30, 2026 - 11:35
 0  0
सीएम सम्राट चौधरी की गडकरी से मुलाकात, राज्य की सड़क परियोजनाओं पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फेसबुक पेज से साभार

सोमवार का दिन बिहार के लिए बेहद खास रहा। सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मुलाकात नई दिल्ली में हुई। इस मुलाकात में बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहें। बैठक में बिहार में रोड कनेक्टिविटी और चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा हुआ। 

लगभग आधे घंटे तक यह बैठक चली। इसके बाद पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने बताया कि बिहार के लगभग सभी राजमार्ग परियोजनाओं पर केंद्र सरकार के साथ सहमति बन गई है। बैठक में प्रमुख रूप से बक्सर भागलपुर, रक्सौल हल्दिया, गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को लेकर चर्चा हुई और उनके कामों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनीं। 

इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के जो भी प्रोजेक्ट्स भूमि अधिग्रहण या अतिक्रमण की वजह से फंसे हुए थें, उनका भी हल खोज लिया गया है। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के सामने फोरलेन हाइवे को सिक्स लेन हाईवे में परिवर्तित करने का प्रस्ताव दिया है। 

केंद्र में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की खबरों के बीच सीएम सम्राट चौधरी का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। कई नए मंत्री बनाए जा सकते हैं तो कइयों के विभाग बदलने की उम्मीद है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News