भ्रामक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, तीन यूट्यूबर गिरफ्तार
हुआ यूं कि सोमवार के दिन परसा उच्चतर माध्यमिक स्कूल के कैंपस में जनमाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ यूट्यूबरों ने बिना पुष्टि के प्रशासन के खिलाफ गलत और भ्रामक वीडियो बनाकर वायरल कर रहे थें।
सारण जिले के परसा में सोशल मीडिया पर भ्रामक, फर्जी और तथ्यहीन कंटेट प्रसारित करने वालों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव के दौरान प्रशासन के खिलाफ गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में तीन यूट्यूबरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हुआ यूं कि सोमवार के दिन परसा उच्चतर माध्यमिक स्कूल के कैंपस में जनमाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ यूट्यूबरों ने बिना पुष्टि के प्रशासन के खिलाफ गलत और भ्रामक वीडियो बनाकर वायरल कर रहे थें।
जैसे ही इस वीडियो को प्रसारित करने की सूचना मिली, परसा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही तीनों यूट्यूबरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई। इन तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
तीनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसा थाना क्षेत्र के जमलकी गांव के दुर्गा सिंह के पुत्र उपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह के पुत्र निखिल कुमार और भोला सिंह के पुत्र आदित्य कुमार के रुप में हुई है। पुलिस के इस एक्शन से इलाके के यूट्यूबरों में हड़कंप मचा हुआ हैै।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही प्रशासन ने साफ कर दिया था कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने और भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0