बिहार में आठ एमएलसी सीटों के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को इन सभी आठ एमएलएसी सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी यानी कि उसी दिन से नामांकन शुरु हो जाएगा। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। 23 अक्टूबर को इन सभी आठ सीटों के लिए वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Sep 22, 2026 - 18:53
Sep 22, 2026 - 19:29
 0  0
बिहार में आठ एमएलसी सीटों के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। इनमें चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जबकि चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों के एमएलसी का कार्यकाल 11 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। 29 सितंबर को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को इन सभी आठ एमएलएसी सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी यानी कि उसी दिन से नामांकन शुरु हो जाएगा। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। 23 अक्टूबर को इन सभी आठ सीटों के लिए वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 

जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र है। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण सीट है। आरजेडी ने अपने छह उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा और जेडीयू ये चुनाव मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले नहीं है जबकि जनसुराज ने भी अपने पांच उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। 

इनमें से सर्वाधिक चर्चा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की है जहां से जेडीयू के नीरज कुमार का एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। मामले में दिलचस्प मोड़ तब आ गया है जब से मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार के विरोध करने का खुला ऐलान कर दिया है।

 जेडीयू की ओर से पूरी कोशिश किए जाने के बावजूद अनंत सिंह मानने को तैयार नहीं हैं और उन्होंने अनुज कुमार सिंह को अपना समर्थन का ऐलान किया है। अनंत सिंह का दावा है कि वो नीरज कुमार की जमानत जब्त करवा देंगे क्योंकि वो जब भी चुनाव लड़ते हैं, नीरज कुमार उनका विरोध करते हैं।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News