बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 30 जुलाई को वोटिंग और 03 अगस्त को वोटिंग...
बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में काफी दिनों से लोग चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे थें। शाम होते ही चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान हो गया।
आखिर वो पल आ ही गया जिसका इंतजार न सिर्फ बांकीपुर की जनता बल्कि पूरा बिहार कर रहा था। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान जबकि 03 अगस्त को मतगणना होगी।
बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में काफी दिनों से लोग चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे थें। शाम होते ही चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान हो गया।
चुनाव आयोग द्वारा जारी उपुचनाव कार्यक्रम की बात करें तो 06 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 जुलाई नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 30 जुलाई को मतदान होगा जबकि 03 अगस्त यानी सोमवार को मतगणना होगी।
बांकीपुर विधानसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन यहां चुनाव के लिए तमाम दल ताल ठोंक रहे हैं। इंडिया गठबंधन से कौन उम्मीदवार होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। पिछली बार यहां से आरजेडी की रेखा गुप्ता चुनाव लड़ी थीं और बड़े अंतर से पराजित हुई थीं। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस यहां से चुनाव लड़ी थी। 2015 में कुमार आशीष इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थें जबकि 2020 में पटना साहिब के पूर्व सांसद शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने चुनाव लड़ा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0