बेटी को मिली बड़ी कामयाबी, आरसीपी सिंह का राजनीतिक भविष्य अधर में...

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का राजनीतिक भविष्य अभी तक अधर में लटका हुआ है लेकिन इसी बीच उनकी बेटी लता सिंह को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वो सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड बन चुकी हैं। लता सिंह अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं, हालांकि वो कामयाब नहीं हो सकीं।

Apr 17, 2026 - 21:50
Apr 17, 2026 - 21:55
 0  0
बेटी को मिली बड़ी कामयाबी, आरसीपी सिंह का राजनीतिक भविष्य अधर में...
Adobe

आरसीपी सिंह की राजनीतिक यात्रा फिलहाल ठहर सी गई है। एक समय में उनका जलवा हुआ करता था। वो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें, राज्यसभा सांसद बनें और केंद्र में मंत्री भी बनें लेकिन फिर नीतीश कुमार से रिश्ते इतने खराब हुए कि वो राजनीतिक सन्नाटे के शिकार हो गए। आरसीपी सिंह सार्वजनिक रुप से कई बार जेडीयू में वापसी की इच्छा जाहिर कर चुके हैं लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर वो जेडीयू में शामिल नहीं हो सकें हैं। 

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP Singh का राजनीतिक भविष्य अभी तक अधर में लटका हुआ है लेकिन इसी बीच उनकी बेटी लता सिंह को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वो सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड बन चुकी हैं। लता सिंह अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं, हालांकि वो कामयाब नहीं हो सकीं। 

आरसीपी सिंह के जेडीयू में जाने की व्यग्रता को इस बात से ही समझा जा सकता है कि सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने से लेकर सम्राट चौधरी के सीएम बनने तक पर वो लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी घर वापसी नहीं हो पाई है। 

इस राजनीतिक अनिश्चितता के बीच उनके घर एक अच्छी खबर आई है। आरसीपी सिंह की छोटी बेटी लता सिंह को सुप्र्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रुप में नॉमिनेट किया गया है। यह उनके परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया नामांकित करते हैं। आरसीपी सिंह ने अपनी बेटी लता सिंह की इस उपलब्धि को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है और खुशी व्यक्त की है। 

लता सिंह ने देश के अति प्रतिष्ठित माने जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। 2025 के विधानसभा चुनाव में वो अस्थावां विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के टिकट पर मैदान में उतरी थीं। उन्हें लगभग 16 हजार वोट प्राप्त हुए और वो तीसरे स्थान पर रहीं। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News