बिहार के आईपीएस अधिकारियों पर रखी जाएगी डिजिटल निगरानी, शानदार व्यवस्था !

केंद्र सरकार के निर्देश के मद्देनजर बिहार में आइगॉट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण और आंकलन को आवश्यक कर दिय गया है। इसके तहत हर अफसर को अपने सेवाकाल के मुताबिक तयशुदा कोर्स को पूरा करना होगा और अपनी पूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।

Apr 7, 2026 - 17:54
Apr 7, 2026 - 17:58
 0  0
बिहार के आईपीएस अधिकारियों पर रखी जाएगी डिजिटल निगरानी, शानदार व्यवस्था !
Adobe

Bihar IPS बिहार में तैनात आईपीएस अधिकारियों के कामकाज की अब राज्य सरकार डिजिटल निगरानी रखेगी। इसके लिए खास व्यवस्था की गई है। आइगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर आईपीएस अधिकारियों को अपना पूरा ब्यौरा अपडेट रखना होगा। इस नई व्यवस्था का मतलब कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को तरक्की पाने का अवसर मिलना है। 

केंद्र सरकार के निर्देश के मद्देनजर बिहार में आइगॉट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण और आंकलन को आवश्यक कर दिय गया है। इसके तहत हर अफसर को अपने सेवाकाल के मुताबिक तयशुदा कोर्स को पूरा करना होगा और अपनी पूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। 

इन जानकारियों में कैडर, सर्विस डिस्क्रिप्शन, प्रशिक्षण की स्थिति, जॉब परफॉर्मेंस आदि शामिल होगी। इससे सरकार सभी अफसरों की एक्टिविटी और योग्यता की सीधी जानकारी लेती रहेगी। सेंट्रल डेप्युटेशन के साथ साथ विशेष पदस्थापना और प्रोन्नति में भी इन RECORDSकी बड़ी भूमिका रहेगी। ये योग्य और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को आगे बढ़ने में मदद करेगा। इसका असर अधिकारियों के एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट पर पड़ेगा। 

इस व्यवस्था के बाद अगर कोई अफसर तय समय पर अपने कोर्स को पूरा नहीं करता या फिर प्रोफाइल अपडेट नहीं करेगा तो इसका असर मूल्यांकन पर पड़ेगा । अब अफसरों के लिए लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया बरतना असंभव हो जाएगा। उन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव बनेगा। यह डिजिटल निगरानी पदस्थापना और प्रोन्नति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News