बुधवार को भूल कर भी न करें ये काम, गणेश जी महाराज हो जाएंगे नाराज
बुध ग्रह को शिक्षा, बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में बुध कमजोर होता है तो उस व्यक्ति को मानसिक तनाव, व्यापार में घाटा और संवाद कौशल में कमजोरी का सामना करना पड़ता है।
सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है जबकि बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता माना जाता है। ऐसे में ज्योतिष विज्ञान के नियमों के अनुसार बुधवार के दिन कुछ खास नियमोें का पालन अवश्य करना चाहिए और भूलकर भी ऐसे काम नहीं करना चाहिए जिससे कि भगवान गणेश नाराज हो जाएं।
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि बुधवार के दिन विधि विधान से भगवान गणेश का पूजन अर्चन करने से उनकी खास कृपा प्राप्त होती है, साथ ही साथ कुंडली में बुध ग्रह मजबूत भी होता है। बुध ग्रह को शिक्षा, बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में बुध कमजोर होता है तो उस व्यक्ति को मानसिक तनाव, व्यापार में घाटा और संवाद कौशल में कमजोरी का सामना करना पड़ता है।
बुधवार को ये 5 का करने से बचें
काले रंग के वस्त्र न पहनें: बुधवार के दिन काले रंग का कपड़ा पहनने से बचें क्योंकि इससे दांपत्य जीवन और दूसरे कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना होती है। बुधवार के दिन हरे रंगे के कपड़े पहनना शुभ फलदायक हो सकता है।
पैसों के लेन देन: ज्योतिष शास्त्र कहता है कि बुधवार के दिन न किसी को उधार दें और न ही लें। ऐसा करना आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
किसी का न करें अपमान: बुधवार के दिन किसी को भी अपमानित न करें अथवा अपशब्द न बोलें। ऐसा करने से बुध दोष लगने और घर की सुख शांति भंग होने की संभावना जताई जाती है।
पशुओं का तिरस्कार: बुधवार के दिन कोई भी प्राणी दिखे तो उसे भोजन अवश्य कराएं। उसका तिरस्कार या अपमान न करें। ऐसा करना आपका बना हुआ कार्य असफल हो सकता है।
पश्चिम दिशा की यात्रा: बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा को दिशाशूल माना गया है। ऐसा करने से दुर्घटना या असफलता का भय होता है। अगर यात्रा करनी आवश्यक हो तो गुड़ और दही खाकर घर से निकलें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0